सुधा डेयरी बोकारो ने किसानों के बीच किया लाभांश वितरण

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो :सुधा डेयरी बोकारो द्वारा नारायण दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के पशुपालकों किसानो के बीच अंबिका विवाह मंडप सेक्टर 9 में वार्षिक लाभांश का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुधा डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार एवं प्रापण पदाधिकारी राजेश रमन उपस्थित थे। जिनका समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य कार्यपालक नवीन कुमार ने किसानों के बीच दुग्ध उत्पादक पशुपालको को दूध कैन बाल्टी मिठाई आदि बांटी साथ ही पशुधन के विकास के लिए जरूरी जानकारी साझा किया। प्रापण पदाधिकारी राजेश रमन ने सभी किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि सुधा डेयरी हर वर्ष अपने किशन पशुपालकों के बीच लाभांश वितरण करती है जिससे पशुपालकों में कुछ अच्छा और नया करने की ललक रहती है। बोकारो राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि बाजार में जो सुधा उत्पाद उपलब्ध करवा रही है वह पशुपालकों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने सभी को जानवरों की साफ सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने की अपील की समिति के सचिव जितेंद्र नारायण यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार पशुपालक मेहनत करेंगे तो आगामी वर्ष में दुग्ध उत्पादन की क्षमता को हम और बढ़ा सकेंगे। मौके पर अजय यादव विपुल यादव कुंदन गुप्ता सीताराम यादव मसूदन पहलवान जोगिंदर यादव उमेश तिवारी सुनील यादव नागेश्वर यादव अक्षय यादव डॉक्टर गोपाल शंकर महतो उर्मिला देवी अधिनियम यादव बाला यादव अजीत यादव कोनू यादव पप्पू सिंह अनिता राय सहित सैकड़ो की संख्या में किसान पशुपालक गण मौजूद थे।

बहा वृद्धा का शव तेनुघाट डैम में मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *