काशी रौनियार समाज द्वारा सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित हेमू का विजय दिवस मनाया गया।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी वाराणसी-काशी रौनियार समाज एवं रौनियार वैश्य समाज धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम विजय दिवस के अवसर पर लोगो ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के विजय दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष राजकिशोर रौनियार एवं ट्रस्टी अरुण रौनियार ने माल्यार्पण किया।

प्रमुख रूप से महामंत्री विनोद कोषाध्यक्ष राजकुमार बोर्ड मेम्बर सुरेश गुप्ता , उपाध्यक्ष राधेश्याम ,डॉ लक्ष्मण उपाध्यक्ष, सचिव दिलीप गुप्ता, सचिव विष्णु गुप्ता, सचिव सुधीर, मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, सचिव अरविंद ने अपने अपने विचार महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य एवं सुबोध गुप्ता दिल्ली के योगदान के बारे में अनवरत चर्चा किया। साथ में मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा उनके राष्ट्र के प्रति भक्ति और संघर्ष के बारे में किए योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की करता है। इस अवसर पर रौनियार जाति के ओबीसी ग्रुप में आरक्षण जो की प्रदेश में है परंतु केंद्र में नहीं, पर भी पूर्ण चर्चा हुई और कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया की हमारी संस्था उत्तर प्रदेश रौनियार वैश्य समाज को इस विशेष मुद्दे पर पूर्ण समर्थन करती है और आशा करती है कि नवगठित कार्यकारिणी जरूर सफलता प्राप्त करेगी ।









