गोगो दीदी योजना” के नाम से कोई योजना नहीं,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने दी जानकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो जिलान्तर्गत कतिपय स्त्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों के द्वारा गोगो दीदी योजना” के नाम से 2100/- रु० प्रति महिला को लाभ देने हेतु आवेदन प्रपत्र भरवाया जा रहा है। इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्त्तमान में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से बोकारो जिला में “गोगो दीदी योजना” के नाम से कोई भी योजना संचालित या क्रियान्वित नहीं है और न ही जिला प्रशासन, बोकारो के द्वारा इस तरह का कोई आवेदन प्रपत्र जारी किया गया है। इसकी जानकारी सोमवार को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने दी।

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के "मेक इन झारखंड" (परचेज प्रेफरेंस) पॉलिसी- 2023 की समीक्षा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *