प्रदेश सरकार की वित्तीय वर्ष 2025-26 के जुलाई माह में कुल रूपए 18394.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार की मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के जुलाई माह में कुल रू0 18394.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के जुलाई माह में रू0 17304.60 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

इस प्रकार गत वर्ष जुलाई माह की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के जुलाई माह में रू0 1089.67 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के जुलाई माह तक मुख्य कर राजस्व प्राप्ति वाली मदों में रु0 72346.08 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में जुलाई माह तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जी०एस०टी० में माह जुलाई, 2025 में कुल रू0 6949.01 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष जुलाई, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 6804.46 करोड़ रही थी। वैट के अन्तर्गत माह जुलाई, 2025 में रू0 2818.36 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2024 में प्राप्ति रू0 2644.37 करोड़ रही थी। इस प्रकार राज्य कर के अंतर्गत माह जुलाई, 2025 में रू0 9767.37 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है, जबकि गत वर्ष जुलाई 2024 में रू0 9448.83 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में राज्य कर के अंतर्गत रू0 318.54 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह जुलाई, 2025 में कुल रू0 4354.28 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2024 में प्राप्ति रू0 3952.53 करोड़ रही थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह जुलाई, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 3112.26 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2024 में प्राप्ति रू0 2762.50 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह जुलाई, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 860.93 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2024 में प्राप्ति रू0 902.55 करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व के प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति रू0 299.43 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2024 में प्राप्ति रू0 238.19 करोड़ रही थी।

अपील-गलत कार्यों का न साथ दें न ही ऐसे कार्यों को बढ़ावा दें-ए के शर्मा

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के जुलाई माह तक कर राजस्व के अंतर्गत प्रमुख मदों में कुल रू0 72346.08 करोड़ की प्राप्ति हुई है। जी0एस0टी मद के अंतर्गत रू0 27747.04 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 60.5 प्रतिशत है। वैट के अंतर्गत रू0 9876.26 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74.8 प्रतिशत है। आबकारी मद के अंतर्गत रू0 18583.20 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 96.8 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन मद के अंतर्गत रू0 11465.63 करोड़ की प्राप्ति हुई हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 84.8 प्रतिशत है। इसी प्रकार परिवहन मद के अंतर्गत रू0 3774.70 करोड़ की प्राप्ति हुई हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 84.1 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *