विनोद खोपड़ी की पत्नी का विडियो वायरल,मेरे पति को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो: बोकारो का सेक्टर 8 निवासी ठेकाकर्मी जयंत कुमार सिंह के अपहरण मामले मे हरला थाना में मामला दर्ज किया गया था इस मामले को देखते हुए बोकारो जिला कप्तान हरविंदर सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने विनोद खोपड़ी को भुवनेश्वर उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस गाड़ी से बोकारो लाया जा रहा है। वही इस मामले के बाद विनोद खोपड़ी की पत्नी संजू देवी का वीडियो वायरल हो रहा है और उन्होंने जिला प्रशासन से साफ कहा है कि मेरे पति बिनोद कुमार जी को भुवनेश्वर (ओडिशा) से बोकारो पुलिस द्वारा 14/12/2025 को रात्रि 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिटी थाना के प्रभारी सुदामा दास के द्वारा की गई है। यह हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन, पीड़ादायक और भावनात्मक समय है। मेरे पति एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने हमेशा अपने परिवार, समाज और इंसानी मूल्यों के लिए खड़े रहना सीखा और सिखाया है। आज जो परिस्थितियाँ हमारे सामने खड़ी की गई हैं, वे एक सोची-समझी साज़िश का परिणाम हैं, जिसकी पीड़ा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा परिवार झेल रहा है।इसके बावजूद, मैं और मेरा पूरा परिवार कानून का पूरा सम्मान करते हैं। हम जाँच प्रक्रिया में हर स्तर पर कानून और प्रशासन के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग देंगे, क्योंकि हमें पूरा विश्वास है कि सच को ज्यादा देर तक दबाया नहीं जा सकता। मैं सभी लोगों से हाथ जोड़कर, दिल से विनम्र अपील करती हूँ—कृपया अफ़वाहों से दूर रहें,बिना तथ्य और सच्चाई जाने किसी के चरित्र पर प्रश्न न उठाएँ,और इस कठिन घड़ी में इंसानियत को समझें। हमें अटूट विश्वास है कि सच सामने आएगा,मेरे पति बिनोद कुमार जी निर्दोष साबित होंगे,और अंततः न्याय की ही जीत होगी।
क्या था मामला : सेक्टर 8 निवासी ठेकाकर्मी जयंत सिंह का अपहरण मामले में हरला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी शहर के हरला थाना इलाके के सेक्टर 8A, क्वार्टर नंबर 2197 में रहने वाली ठेकाकर्मी की पत्नी अमृता सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके पति जयंत कुमार को विनोद खोपड़ी,मुकेश राय और उनके दोस्तों ने की है।अपहृत की पत्नी अमृता का आरोप है कि उन्हें आशंका है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया है। गुरुवार दोपहर को वह हरला पुलिस स्टेशन गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 8 तारीख को उसके पति को उसके मोबाइल फ़ोन पर विनोद खोपड़ी नाम के एक आदमी का धमकी भरा कॉल आया था। कॉल में उसके पति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी के पीछे का कारण साफ़ नहीं है। अमृता ने पुलिस को कई और लोगों के नाम भी बताई थी।अमृता के मुताबिक, उनके पति रात करीब 10 बजे सिगरेट खरीदने के लिए मोड़ पर गए थे। वह छत से उन्हें देख रही थीं, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक सफेद कार और कुछ मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं। जब कुछ देर बाद उनके पति घर नहीं लौटे, तो वह नीचे गईं लेकिन न तो उनके पति नहीं दिखे।
साजीश की आशंका: ठेकाकर्मी का अपहरण के इस मामले को लेकर लोग साजिश की  आशंका भी जाता रहे हैं विनोद खोपड़ी के सहयोगी की माने तो नगर निगम चुनाव जो दो महीने में होने वाले हैं उनकी सामाजिक छवि को दागदार करने के लिए एक सोची समझी साजिश का नतीजा है जिसको टारगेट कर विनोद खोपड़ी को अपराधी घोषित किया जा रहा है। उनके सहयोगियों की माने तो विनोद खोपड़ी कोरोना काल से ही लोगों को सहयोग और सेवा भावना करते आ रहे हैं किसी भी तरह की परेशानी और दुख में सदैव खड़ा रहे है उसी का नतीजा रहा की चास एरिया में उनका अपार जन समर्थन और सहयोगी है।

झारखंड सरकार द्वारा दिए गए सौगात का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *