फ्लोराईड प्रभावित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल योजनाओं के श्रोत (नदी/बांध) में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पूरे जनपद में पेयजल से सम्बन्धित जो भी परियोजनाएं हैं, उनका संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये, जनपद में पर्याप्त मात्रा में जल का संचयन करने के पश्चात अन्यत्र के लिए जलापूर्ति की जाये, उन्होंने कहा कि बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत धंधरौल बांध में निर्मित फ्लोटिंग इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अभियन्ता मीरजापुर नहर प्रखण्ड, मीरजापुर को निर्देशित किया गया, नगवां तेन्दुआही ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत नगवां बांध में निर्मित परम्परागत/फ्लोटिंग इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ठ, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र को निर्देशित किया गया।

हरी-कदरा एवं पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत सोन नदी में निर्मित इंटेकवेल तथा सोन लिफ्ट कैनाल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता ओबरा बांध खण्ड-ओबरा सोनभद्र को निर्देशित किया गया। गुरमुरा-पनारी ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत ओबरा बांध में निर्मित इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता ओबरा, परासी-बेलवादह एवं झौली-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत रिहन्द बांध में निर्मित इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता रिहन्द बांध सिविल खष्ठ पिपरी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया। अमवार ग्राम समूह पेयजार योजना अन्तर्गत नव निर्मित कनहर बाध में निर्मित इंटेकवेल पर शीघ्र जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता कनहर निर्माण खण्ठ-3. सोनभद्र को निर्देशित किया गया। तत्क्रम में अधिशासी अभियन्ता कनहर निर्माण खण्ड-3, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना के संचालन हेतु कनहर बांध में आगामी मानसून, 2025 में आवश्यक लेवल तक जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। नदी/बांध पर निर्मित पेयजल योजनायों के सुचारू संचालन हेतु स्रोत से सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया कि पेयजल योजनाओं हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपरान्त अन्य कार्यों हेतु संचित जल का उपयोग किया जाये,  जनपद के फ्लोराईड प्रभावित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) व जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया, विकास खण्ड-रावर्ट्सगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला मठौरा को बलूई बंधी के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, बन्धी प्रखण्ड, रावर्ट्सगंज सोनभद्र को निर्देशित किया गया, पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत ग्राम परसौना खुर्द परगना बठहर तहसील घोरावल में पाइप लाइन बिछाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में लंबित वाद के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिशासी अभियन्ता उ०प्र०, जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया। झीलो-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत ग्राम मनबसा के पास विद्युत केबल क्रासिंग हेतु रेलवे, धनबाद डिवीजन से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर में वोटर हेल्पलाईन से सम्बन्धित नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी नामित

जनपद में निर्मित/निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजनान्तर्गत आच्छादित ग्रामों में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत नियमित रूप से जलापूर्ति करने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया, पेयजल योजनाओं के जल का दुरुपयोग रोकने के दृष्टिगत बृहद स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता उ०प्र०, जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया, सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि भविष्य में धंधरौल बांध से हो रहे सीपेज को बन्द कर दिया जाएगा, तत्क्रम में नगर पालिका परिषद राचर्ट्सगंज में पेयजल आपूर्ति हेतु धंधरौल बांध के पास निर्मित इंटेकवेल को बांध के अन्दर शिफ्ट करने हेतु जल निगम (नगरीय) मीरजापुर को निर्देशित किया गया। पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत आच्छादित कुल 643 ग्रामों में जलापूर्ति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि जून माह में 500 ग्राम पंचायतों जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनमद को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये, उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, उन घरों में पीने हेतु जल का उपयोग किया जाये, उस जल का सिंचाई आदि कार्य में प्रयोग न किया जाये, जिससे कि जल आपूर्ति अन्य कनेक्शन में भी पर्याप्त मात्रा में हो सकें, पीने के पानी का उपयोग करने के पश्चात नल की टोटी का बन्द कर दें, जिससे कि पानी का दुरूपयोग न हो, जनपद में ग्राम पंचायतो के अन्तर्गत नहर/कैनाल से जुड़े हुए तालाब में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि जल निगम द्वारा पूर्व में निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु अनुबन्धित फर्म के माध्यम से योजनाओं को संचालित कर नियमित जलापूर्ति की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *