लूट का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद

Media House सोनभद्र-थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1207/25, धारा 309(6), 351(2), 352, 317 बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं 1000/- रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। दिनांक 05.12.2025 को वादी अंशु चन्द्रवंशी पुत्र सत्येन्द्र चन्द्रवंशी निवासी सिरसी, थाना पन्नुगंज ने सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर गाली-गलौज करते हुए उनका मोबाइल फोन तथा 1000/- रुपये लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटी गई सम्पूर्ण धनराशि एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।










