अपनी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों को समय से पूर्ण करें-अखण्ड प्रताप सिंह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध में तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर बैठक हुई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मतदाता दिवस कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य रुप से आयोजित करने तथा मतदाताओं को जागरुक करने व लोकतंत्र के प्रति पूर्ण आस्था एवं समर्पण सुनिश्चित करने के लिए बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों को समय से पूर्ण करें और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसमें लोकतंत्र की भावना के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखनी चाहिए। कार्यक्रम को व्यापक रुप देने के लिए पोस्टर व बैनर के साथ लाइव प्रसारण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी व्यवस्था रहे।

इस अवसर पर ‘जर्नी ऑफ इलेक्शन्स’ थीम पर ‘निर्वाचन के बढ़ते कदम’ आधारित लगाई जाने वाली प्रदर्शनी और स्टॉल की तैयारी अभी से कर ली जाए। संस्कृति विभाग लोकतंत्र की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से दलों का चयन करेंगे जो प्रस्तुति देंगे। सेल्फी पॉइंट के लिए प्रदेश के किसी प्रसिद्ध स्मारक के चित्र के साथ उसके इतिहास को दर्शाती स्टैंडी लगाए जाने की व्यवस्था हो और विधानसभा भवन की प्रतिकृति (रेप्लिका) को भी भव्य रुप से दर्शाया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण हेतु जागरूकता के लिए निकाली गयी प्रभात-फेरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 25 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे अथवा अवकाश की स्थिति में 23 या 24 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाए। मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम के फोटो व वीडियो ceoupsection6@gmail.com पर भी उपलब्ध कराई जाए।

इस बैठक के दौरान संस्कृति, सूचना, महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, नगर विकास, परिवहन, रेलवे, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, माध्यमिक शिक्षा, पोस्ट ऑफिस, सिविल डिफेंस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आवास, खेल, युवा कल्याण, आकाशवाणी, दूरदर्शन, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड तथा जिला प्रशासन लखनऊ एवं निर्वाचन कार्यालय आदि के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *