1 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर, कब्जे से 1 अवैध तमंचा बरामद

Media House सोनभद्र-अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 07/08.10.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 14 राशि गोवंश को पैदल ग्राम रामपुर के रास्ते होते हुए बिहार राज्य वध करने हेतु ले जा रहे है।

उक्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया, थाना मांची, थाना पन्नूगंज व थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामपुर टोला अंजान थाना रामपुर बरकोनिया में पशु तस्करों को पकड़ने हेतु घेराबन्दी की गई। पुलिस द्वारा अपने को घिरता देख पशु तस्करों द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस बल पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 नफर पशु तस्कर सलीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुबा थाना नौहट्टा जिला रोहतास बिहार के बाए पैर में गोली लगने से घायल हो गया व 04 पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार सलीम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस व 14 राशि गोवंश (09 राशि गाय एवं 05 राशि बछ़डा) को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0-80/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बंद खदान में घायलवस्था में मिली नाबालिक युवती.! मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.!

पूछताछ-अभियुक्त सलीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुबा, थाना नौहट्टा, जिला रोहतास (बिहार) ने बताया कि वह स्थानीय क्षेत्र से पशुओं को औने-पौने दामों में खरीदकर सहयोगियों अमरनाथ पुत्र रामसहाई, नंदू, गणेश निवासीगण ग्राम सोमां थाना मांची जनपद सोनभद्र तथा केशव निवासी ग्राम करौंदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र की मदद से हांककर बिहार वध हेतु ले जाता था। बिहार में मेले में अधिक दामों पर बेचकर लाभ कमाता था। पूर्व में भी 3-4 बार इसी प्रकार पशु ले जा चुका हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *