बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत,सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.रोहतास : बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गयी है। सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वही बेतिया में भी एक किसान की मौत हो गयी है। वे उस वक्त खेत में काम कर रहे थे। जबकि औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की एक साथ मौत हो गयी है। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में आज देर शाम ठनका गिरने से यह हादसा हुआ।मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी भगवान राम के रूप में हुई है। वहीं सुरेश साह भी इस दौरान बुरी तरह से झुलस गये। घायलावस्था में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही बेतिया में भी वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर के बंगला सरेह में रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। किसान की पहचान शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी राजवंशी बैठा पच्चपन वर्ष के रूप में हुई है।

नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी भागीदारी:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *