चोरी या गुम हुए 101 मोबाईल की बरामदगी कर पुलिस ने धारकों को सौंपा मोबाइल 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : शहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न थानों में मोबाईल खोने से संबंधित शिकायत लगातार प्राप्त हो रहा था। लगातार मोबाईल खोने से संबंधित प्राप्त शिकायत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को खोया हुआ मोबाईल को सीई आई आर पोर्टल का उपयोग हुए अविलम्ब बरामद करने का आदेश दिया गया। प्राप्त आदेश के आलोक में हरला थाना, बी०एस० सिटी थाना, सेक्टर 04 थाना, सेक्टर 12 थाना एवं सेक्टर 06 थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 46 मोबाईल को बरामद किया गया है। बरामद सभी मोबाईल धारकों को संबंधित थाना द्वारा सूचित कर राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो के नेतृत्व में आज हरला थाना में सत्यापन कर सौंपा जा रहा है।
जिसमें हरला थाना का 20 बी०एस०सिटी थाना 10 सेक्टर 04 थाना 08 सेक्टर 12 थाना 03 सेक्टर 06 थाना 05 कुल 46 मोबाइल को बरामद किया गया और धारकों को सौंपा गया। कहां जायें तो चास अनुमंडल, बोकारो शहरी एवं बालीडीह, माराफारी थाना क्षेत्र में मोबाईल खोने से संबंधित शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार लगातार मोबाईल खोने से संबंधित शिकायत को देखते हुए सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी को खोया हुआ मोबाईल को CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अविलम्ब बरामद करने का आदेश दिया गया था। प्राप्त निर्देश के आलोक में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर जिले के चास अनुमंडल/बोकारो शहरी एवं बालीडीह, माराफारी थाना क्षेत्र में कुल 101 मोबाईल की बरामदगी किया गया। बरामद सभी मोबाईल धारकों को संबंधित थाना / ओ०पी० के द्वारा सूचित कर सत्यापन कर वास्तविक मोबाईल धारकों को मोबाइल सौंपा गया। वही बोकारो पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाईल गुम होता है या चोरी होता है, तो अविलम्ब थाना को सूचित करें एवं सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर जाकर वाछित विवरणी को भरें, अगर खोया या चोरी का गोबाईल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना एवं आवेदक को चला जाएगा।

अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उदभेदन, बालीडीह पुलिस ने किया करोड़ो रूपए का शराब जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *