1821 लीटर शराब सहित एक नाबालिग गिरफ्तार,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बैरगनिया थाना की स्थानीय पुलिस ने नेपाल के रौतहट जिले से तस्करी कर तेरह साइकिल पर लाए गए 62 जुट के बोरे में रखे 1821 लीटर नेपाली सॉफी शराब की बोतल के साथ एक नाबालिग बच्चा को गिरफ्तार कर 13 तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि राहुल कुमार शुक्रवार की शाम संध्या गश्ती पर निकले थे तभी गुप्त सूचना मिली।श्री कुमार सूचना के आलोक में सशस्त्र बल के साथ रात के करीब 10 बजे नन्दबारा से धुनिया टोली रेलवे गुमती से पश्चिम होकर साइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहे कारोबारी ने लाइट देखकर साइकिल छोड़कर भाग गए लेकिन एक बच्चा कारोबारी पकड़ा गया।पुलिस ने 62 जुट के बोरे में रखे शराब की बोतल की गिनती कराई जिसमें तीन सौ एमएल के 6070 बोतल सॉफी शराब की जप्ती बनाई।पकड़ाए बच्चे के बयान पर साइकिल छोड़कर भागने वाले शराब कारोबारी मसहा आलम गांव के रमेश राय,संदीप यादव,अजय कुमार,कृष्णा कुमार,रोहित कुमार,आदित्य कुमार,छोटेलाल राय के अलावे अमित कुमार,रौशन कुमार,सन्नी कुमार,छोटू कुमार,रामकरण कुमार के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत,सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *