जिलाधिकारी ने रेड क्राॅस सोसायटी के सदस्यों के साथ की बैठक

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस सोसायटी सोनभद्र कार्यकारिणी कमेटी का वार्षिक सामान्य बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी ने रेड क्राॅस सोसायटी के गठन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेड क्राॅस सोसायटी के पुनः गठन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने रेड क्राॅस सोसायटी की जानकारी ली तथा व्यय की गयी धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित समिति के पदाधिकारी व सदस्यों से जानकारी लेते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रेड क्राॅस सोसायटी में व्यय की गयी धनराशि की जाॅच कर आख्या उपलब्ध करायें और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि रेड क्राॅस सोसायटी में धनराशि व्यय करने के पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त की जाये, इसमंे किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें। इस दौरान उन्होंने रेड क्रास सोसायटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किये एवं विभिन्न श्रेणियांे के सदस्य बनाकर मानवीय कार्य करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी उन्होंने दिये, उन्होंने कहा कि सोसायटी की सदस्यों की बैठक कराकर अधिक से अधिक सामाजिक कार्य किया जाए, अधिक से अधिक रेड क्रॉस के मानवीय कार्यों का प्रचार – प्रसार करें और सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें, जिससे वातावरण अच्छा हो सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, शाखा के सभापति डॉक्टर आर0एस0 सिंह, उप सभापति विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह,सदस्य अमित चंदेल, धर्मेंद्र जायसवाल, विनय कुमार श्रीवास्तव एवं सरकारी सचिव डॉक्टर एस0 के0 जायसवाल उपस्थित रहें।

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *