जनपद के अधिकारीगण व कर्मचारीगण बिना पूर्व अनुमति के नहीं छोड़ेगें मुख्यालय-जिलाधिकारी

Media House सोनभद्र– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के आदेशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे सम्बन्धित समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण जनपद के बाहर नहीं जायेंगें। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है, के कार्य में लगे अध्यापकगण, अधिकारीगण व कर्मचारी पूरे मनोयोग से लगकर ए0आई0आर0 प्रक्रिया को पूरा कराने में अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगें, जिससे ए0आई0आर0 प्रक्रिया के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सम्बन्धित क्षेत्र मंे रहकर बी0एल0ओ0 के गणना प्रपत्र के एकत्रीकरण का कार्य सुनिश्चित करेंगें तथा डिजिटाईजेशन के कार्य में सहयोग करेंगें। उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 01 जनवरी,.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। प्रश्नगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की गति जनपद सोनभद्र में धीमी है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि में 25 नवम्बर,2025 मंगलवार गुरू तेग बहादुर जयन्ती के सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े विद्यालय, काॅलेज, कार्यालय खुले रहेंगें, जनपद से बाहर न जायें। यदि अपरिहार्य हो तो जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात ही जनपद छोड़ सकेंगें। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर 05444-297757 पर सम्पर्क कर ए0आई0आर0 सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

दुष्कर्म के दोषी श्यामसुंदर को 10 वर्ष की कठोर कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *