रोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय पर,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 13 फरवरी,2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबटर््सगंज, सोनभद्र्र, उ0प्र0 के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 12 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें ए0 आई0 एम0 मल्टीस्कील्स जाॅब्स प्रा0 लि0, नोएडा, डीसेट्स, फरीदाबाद, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एमाॅस स्कील ग्रुप, गुड़गाॅव, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावटर््सगंज, सोनभद्र, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उ0 प्र0 परिवहन, सोनभद्र ंिडपो, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संविदा पर चालक एवं महिला परिचालक की भर्ती, फ्लीफकार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0, मधुपुर, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि0, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, स्वाभिमान माईक्रो फाइनेन्स, मधुपुर, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबटर््सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबटर््सगंज, सोनभद्र्र, उ0प्र0 के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।










