थाना समाधान दिवस पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायतकर्ताओं के निस्तारण का निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-महीने के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों मे आयोजित किया गया, कोतवाली-राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना समाधान दिवस के मौके पर जनता की समस्याओं को सुना।

मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये।जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारण किया जाये, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली राबर्ट्सगंज के थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का निरीक्षण किये। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी व राजस्व कर्मी टीम बनाकर मौके पर जाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का समाधान करें, राबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय सहित सम्बन्धितगण उपस्थिता रहें।

 राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लम्बित अपीलों/शिकायतों की, समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *