खनन न्यूज-37 खदानों पर रोक.! खनन पट्टा धारक प्रतिबन्ध को हटाने की कार्यवाही डीजीएमएस से करायें-जिलाधिकारी

37 के अलावा अन्य खदानों पर भी जल्द लग सकता है रोक.!

खनन मामला-प्रशासन ने खनन कार्य बंद नहीं कराया है, स्वेच्छा से खनन कार्य बंद हैं। क्रशर यूनियन अध्यक्ष

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में खनन पट्टा धारकों के साथ बैठक किये, खान सुरक्षा निदेशक, वाराणसी क्षेत्र वाराणसी द्वारा खनन पट्टों पर लगाये गये प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में पट्टा धारकों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खनन व्यवसायियों से सीधा संवाद कर डीजीएमएस द्वारा खनन पट्टों पर लगाये गये प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में किये जा रहे सुधारात्मक कार्य की प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खनन पट्टा धारको को खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन यथा शीघ्र कराते हुए खनन पट्टों पर डीजीएमएस द्वारा लगाये गये प्रतिबन्ध को हटाने की कार्यवाही डीजीएमएस से करायें, जिससे कि आम जनमानस को सुलभता से खनिजों की आपूर्ति उचित दर पर प्राप्त हो सकें और लोगों को रोजगार मिल सकें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, खनन व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण सहित व्यवसायिकगण उपस्थित रहें।

खनन हादसा-7 मजदूरों की मौत, डीजीएमएस उप महानिदेशक ने उजागर की सुरक्षा नियमों की अनदेखी,

37 के अलावा अन्य खदानों पर भी जल्द लग सकता है रोक.!
अधिकतर खदानें मानक के विपरीत संचालित हो रही है.!
सोनभद्र-खनन हादसे व खदानों के सुरक्षा मानकों नियम कानून को लेकर खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में संचालित लगभग 60 खदानों में से 37 खदानों पर रोक लगा दिया है। पट्टा धारकों से खदानों में सुधारात्मक कार्यो एवं मानक के अनुरूप हो रहे खनन कार्यों का स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों की माने तो बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अधिकतर खदानें मानक के विपरीत खुलेआम संचालित हो रही है 37 खदानों के अलावा अन्य सभी खदानों पर खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा जल्द कार्यवाही हो सकती है.!

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *