होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।30 जनवरी 26 को बेतिया जिले के चनपटिया बेसिक स्कूल चौबे टोला के ग्राउंड में होमगार्ड जवानों के लिए एक गौरवशाली पल रहा, जहाँ 249 नए जवानों ने अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों के शानदार परेड प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें गया जिला बल के नए सदस्य के रूप में बधाई दी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई। मौके पर जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बेतिया एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










