मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार की सुबह दो समुदायों के बीच फिर लड़ाई शुरू हो गई

मीडिया हाउस 28ता.मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार की सुबह दो समुदायों के बीच फिर लड़ाई शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त इंफाल पश्चिम में दो गुटों के बीच फिर से हिंसा हुई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कई दर्जन हथियारबंद लोगों ने कांगपोकपी जिले में निकटवर्ती पहाड़ियों से इम्फाल घाटी के कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि कुछ गोलियों ने ग्रामीणों के घरों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पास के सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बनाए गए मोर्टार गोले जिन्हें ‘पम्पी’ के नाम से जाना जाता है, वो भी गांव पर दागे जा रहे हैं. इससे गांव में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई है

निमंत्रण कार्ड में एक संदेश उपहार नहीं लाने, बल्कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वोट देने के लिए कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *