ओबरा पुलिस द्वारा शातिर अपराधी जयमंगल का कराया गया जिला बदर का आदेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षकअशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 12.06.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ शातिर अपराधी जयमंगल पुत्र स्व0 जगदेव निवासी सेक्टर 8 वार्ड नं0-17 ओबरा कॉलोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्यवाही करते हुए 06 माह तक के लिए किए गये जिला बदर के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त जयमंगल उपरोक्त के पर घर जाकर आदेश की एक प्रति पढ़कर सुनाकर व प्राप्त कराते हुए एक सप्ताह के भीतर जनपद सोनभद्र की सीमाओ के बाहर जाकर निवास करने एवं इस अविधि में निवास स्थान की सूचना वहां के सम्बन्धित थाने एवं थाना ओबरा को निवास करने के स्थान के बारे में अवगत कराने की हिदायद की गयी ।










