दक्षिणी कुवैत में बुधवार को मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग में 49 लोगों की मौत

मीडिया हाउस 13 ता.दक्षिणी कुवैत में बुधवार को मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग में 49 लोगों की मौत हो गई और 30 गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में 40 भारतीय शामिल हैं. अधिकांश लोग केरल और तमिलनाडु के बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना को दुखद बताया और कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. उन्होंने अधिकारियों संग रिव्यू मीटिंग भी की.

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “कुवैत शहर में आग की दुर्घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.”

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि खाड़ी देश में भारतीय दूतावास सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा. जयशंकर ने एक्स पर कहा, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. कथित तौर पर 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. हमारे राजदूत शिविर में गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं. दुखद रूप से जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

1 अक्टूबर के बाद से लोन लेंगे तो आपको नए नियमों के तहत लोन मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *