स्नातक प्रथम बर्ष परीक्षा का तीसरा दिन शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l मुंशी सिंह महाविधालय मे बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के तत्वावधान में स्नातक (सी.बी.सी.एस) प्रथम सेमेस्टर, सत्र -2024-28 की परीक्षा 09/01/2025 से प्रारंभ है परीक्षा के तीसरे दिन मुंशी सिंह महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 687 रही । वहीं दूसरी पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 965 रही । परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। यह जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मशहूर अहमद के हवाले से मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








