स्टोन चिप्स के साथ एक हाईवा जप्त, खनन विभाग की चल रही लगातार छापेमारी अभियान 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार खनन विभाग लगातार अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है और जिले के विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों पर लगाम लगाते हुए थाने में मामला भी दर्ज करा रही है। लगातार चल रहे इस अभियान में खनन विभाग चन्दनकियारी आई टी आई चौक के समीप छापामारी अभियान चलाया ,जिसमें अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का प्रेषण करते हुए 01 हाईवा को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर चंदनकियारी थाना को सुपुर्द किया गया।उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू,खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।

98% रेलकर्मियों ने किया रेल हड़ताल का समर्थन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *