खनन न्यूज-24 घंटे निगरानी,अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त-कमल कश्यप ज्येष्ठ खान अधिकारी 

खनन न्यूज-खनन क्षेत्रों में लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए-माला श्रीवास्तव

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने अवगत कराया है कि जनपद में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना मानक संचालन के चल रहे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी क्रम में लोढ़ी टोल प्लाजा के आसपास अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों की सतत निगरानी हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर खनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना मानक संचालन वाले वाहनों की सघन जांच की जायेगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। व्यवस्था को प्रभावी एवं निरंतर बनाये रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है।

सोनभद्र-डस्ट प्रदूषण पर सख्त हुए जिलाधिकारी, प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन चलेगी स्मोक गन, RO.UPCB करेगें मॉनिटरिंग

तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात टीम मौके पर निगरानी करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। प्रथम पाली प्रातः 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 4ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक निर्धारित की गयी है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

डाला में भयंकर दुर्गंध, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, अल्ट्राटेक प्रबंधन के विरुद्ध एकत्र होकर नगरवासियों ने किया प्रदर्शन.!

 

आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर द्वारा सलखन फासिल्स पार्क का किया गया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *