नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्यामनगर ने अपनी कार्यकारिणी समिति गठन की

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी धनबाद-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति भूली श्याम नगर जो कि रक्तदान शिविर लगाने के साथ साथ हर महीने के प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदों के लिए भोजन बाटने का काम करते आ रही है। संस्था के श्री राकेश कांति विस्वास का कहना है की संस्था बीते पाँच सालों से सामाजिक कार्य करते आ रही है। अब इस समिति को एक प्रारूप तैयार करके सामाजिक सुरक्षा के साथ कार्य करने की तैयारी में जुटी हुई है संस्था प्रत्येक वर्ष 02 बार रक्तदान शिविर एवं पूरे साल हर जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर पल तत्पर रहती है। समिति के गठन होने से संस्था को एक नई ऊर्जा के साथ साथ बल प्राप्त होगी जिससे संस्था किसी भी सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकेगी। नई समिति में श्री राजेन्द्र प्रसाद साव एवं गुरुदेव सिंह जी को संयोजक,राकेश कांति बिस्वास को अध्यक्ष, रमेश यादव एवं मिंटू साव को कार्यकारी अध्यक्ष,रिंकू साव एवं गणेश रवानी को उपाध्यक्ष, दिलबाग सिंह को सचिव, सहायक सचिव में शोमेश साव,दीपक रवानी,सूरज प्रसाद,गोपाल डें, संदीप साव को संयुक्त सचिव, गोपाल बैनर्जी को कोषाध्यक्ष, एवं मुन्ना साव को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया और साथ ही विश्वजीत मुखर्जी, सुजल साव, शुभम साव ,रिंकल सिंह,प्रदीप बाउरी, सोनू कुमार एवं शिवा कुमार को संस्था के सक्रिय सदस्य मनोनीत किए गए।

संघर्षशील परिवर्तन समिति अपने स्थापना दिवस पर कराया जरूरतमंदों को भोजन : केयर एंड सर्व फाउंडेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *