सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए काम की ख़बर है।

मीडिया हाउस 8ता.सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए काम की ख़बर है। अग्निवीर भर्ती के तहत, इंडियन नेवी में SSR और MR के पदों पर भर्ती की जा रही है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 13 मई से इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 मई है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए किसी भी डिटेल में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन अवधि समाप्त होने के बाद 3 दिन का समय दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट में 50 प्रतिशत नम्बरों के साथ 12वीं पास होना चाहिए

CRPF जवानों को बेचे जा रहे थे नकली ट्रैक सूट, घपले में शामिल अफसरों पर बड़ा एक्शन, 6 सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *