21 नवंबर 2024 को रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 21 नवम्बर,2024 को प्रातः 10.00 बजे से देवो महेश कॉलेज ऑफ इन्जिनीयरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, सुकृत, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 12 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि०, रेनूकुट, सोनभद्र वांछित योग्यता आई०टी०आई० फीटर, वेल्डर, मैकेनिक एवं इंस्ट्रुमेन्ट), लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, कृतिका एडवरटाईजिंग, चुर्क, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, वाराणसी, शिव शक्ति एग्रीटेक लि०, वाराणसी, नुमैक्स स्कील एवं मैनेजमेन्ट, न्यू दिल्ली, वॉकरू इण्टरनेशनल प्रा० लि०, कोयम्बटूर, डीसेट्स, फरीदाबाद, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, वेक्सला इण्डिया टेक्नीकल प्रा० लि०, मिर्जापुर सीस, सिंगरौली इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा देवो महेश कॉलेज ऑफ इन्जिनीयरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, सुकृत, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

प्रथम अर्न्त्तविभागीय फाइरेलिया नियंत्रत्रण की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *