सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बिश्नोई के बाद सामने आया इस गैंगस्टर का नाम

मीडिया हाउस 15ता.सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बिश्नोई के बाद सामने आया इस गैंगस्टर का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की मुंबई पुलिस जांच कर रही है. उस इलाके में मौजूद सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं, जो हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं. इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है, जिस पर शूटर्स आए हुए थे. पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइक की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है.

निमंत्रण कार्ड में एक संदेश उपहार नहीं लाने, बल्कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वोट देने के लिए कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *