राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले के संबंध में एक किसान से लंबी पूछताछ की

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले के संबंध में एक किसान से लंबी पूछताछ की. इल्जाम है कि जिस किसान से पूछताछ की गई है, वो संदिग्ध आरोपियों का करीबी माना जाता है. साथ ही एनआईए की एक टीम ने उसके घर की तलाशी भी ली.

पुलिस के अनुसार, एनआईए अधिकारियों ने 23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर के उक्कदम में ईश्वरन कोविल स्ट्रीट पर अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल नामक एक मंदिर के सामने हुए विस्फोट के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था और उन सभी से पूछताछ की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जानकारी के आधार पर, इरोड जिले के कदंबूर वन क्षेत्र के चिन्नासलत्ती गांव का दौरा किया गया और एक 65 साल के किसान कुप्पुसामी से पूछताछ की गई.

असम के ढिंग में 22 अगस्त को ट्यूशन से लौटते वक्त 14 वर्षीय पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *