एनडीए प्रत्याशी ने किया संकल्प पत्र जारी, निकली बाइक रैली।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 6ता.चोपन सोनभद्र-नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशी उस्मान अली के पक्ष में बाइक रैली का आयोजन किया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाये जिससे नगर का चहुंमुखी विकास हो सके जनसमूह ने यह साबित कर दिया कि एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि चोपन नगर में विकास की गंगा बहाने के लिए नगर के हर वार्ड के प्रत्याशी को विजई बनाएं।
एनडीए प्रत्याशी उस्मान अली ने कहा कि नगर के विकास के लिए नगर के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार के नुमाइंदे बनकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगर का विकास कर सकूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर निषाद, निषाद पार्टी चंदौली जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ सत्येंद्र आर्य, सत्यप्रकाश तिवारी,राजन जायसवाल, रोहित बिन्द, राकेश उपाध्याय, रामनरेश चौधरी, राजेश अग्रहरी, तिर्थराज शुक्ला, विकास चौबे ,धरमेन्द्र जायसवाल, विकास सिंह छोटकू, अमर शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे