धनवंतरी पतंजलि योग संस्थाम ग्यारवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव ओबरा C.I.S.F. यूनिट में मनायेगा – आचार्य अजय पाठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ओबरा सोनभद्र – धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के तत्वावधान एवं C.I.S.F. के कमांडेंट सतीश सिंह के सहयोग से भारत सरकार की फिट इंडिया मुहिम के अंतर्गत 3 दिवसीय योग शिविर ( 19,20,21 जून 2025, प्रातः 5 बजे से 6:30 तक ) महोत्सव का भव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुनिश्चित किया गया है । कार्यक्रम में धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय स्तर योगाभ्यास में ख्याति प्राप्त बहन/भाई दिल्ली की साक्षी उत्तर प्रदेश की प्रतिमा-प्रिया और उत्तर प्रदेश के विकाश, आयुष, संदीप के माध्यम संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय पाठक जी सानिध्य में योग की कार्यशाला में स्वास्थ्य रहने का प्रशिक्षण दिया जायेगा । उक्त 3 दिवसीय योग शिविर में विभिन्न रोगानुसार योग एवं आयुर्वेद दिनचर्या के बारे में बताया जायेगा , जिसको अपना आये सभी योग साधको को निरोगी काया मिलेगी । कार्यक्रम में संस्थान मुख्य संरक्षक रमेश सिंह भी सम्मिलित रहेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट सतीश सिंह करेंगे क्योंकि यह कार्यक्रम इनके माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया गया है । कार्यक्रम में धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के दिल्ली साक्षी उत्तर प्रदेश की प्रतिमा-प्रिया , उत्तर प्रदेश विकाश, आयुष बंसल,संदीप एवं अन्य पदाधिकारीयो के सानिध्य में सम्पन्न होगा ।

प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों से किये सीधा संवाद, जीएसटी के बताएं फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *